Skip to main content

भारत के प्रमुख दर्रे

भारत के महत्वपूर्ण दर्रे 

 भारत के महत्वपूर्ण दर्रे जो सभी परिक्षाओ के लिए उपयोगी है इन्हे दो भागो में बाँटा गया है हिमालय के पर्वतीय राज्यों में पाए जाने वाले  दर्रे और प्रायद्वीपिय भारत के राज्यों में पाए जाने वाले दर्रो में बांटा गया है इन दर्रो का महत्वपूर्ण उपयोग व्यापार, युद्ध और परिवहन आदि के लिए किया जाता है‍|

'दर्रा' किसे कहा जाता है ?

पर्वतों या पहाड़ो के बीच जो प्राकृतिक मार्ग निर्मित हो जाता है उन्हें दर्रा कहा जाता है|

भारत के प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पाए जाने वाले दर्रे निम्नलिखित है :-

भारत के प्रमुख दर्रे


जम्मू और कश्मीर

         बनिहाल दर्रा 
  • जम्मू कश्मीर से श्रीनगर जाने का मार्ग गुजरता है जवाहर सुरंग भी इसी में स्थित है| 
         पीरपंजाल दर्रा
  • यहा से कुलगांव से कोठी जाने का मार्ग गुजरता है|
         बुर्जिला दर्रा  
  • यह दर्रा श्रीनगर को गिलगिट से जोड़ता है जो भारत को मध्य एशिया से जोड़ता है|
        जोजिला दर्रा
  • इससे श्रीनगर से लेह जाने के लिए मार्ग गुजरता है|
लद्दाख 

काराकोरम दर्रा

  • भारत का सबसे ऊंचा दर्रा है इसकी ऊँचाई 5664 मी. है|
  • इस दर्रे से होकर यार कंद तथा तारिम बेसिन को मार्ग जाता है|
  • यहां पर चीन को जाने वाली एक सड़क भी बनाई गयी है|
बड़ालाचा दर्रा
  • इस दर्रे से लेह और मंडी के बीच मार्ग जुड़ता है|
  • यह जासकर श्रेणी में स्थित है|
हिमाचल प्रदेश 
          
         रोहतांग दर्रा 
  • इसकी समुद्रतल से ऊँचाई 4631मी. है|
          शिपकिला दर्रा
  • यह शिमला को तिब्बत से जोड़ता है| 
       उत्तराखंड
       
         माना दर्रा 
  • यह उत्तरांचल की कुमायू पहाडियों में स्थित है|
नीति दर्रा 

  • यह तिब्बत (चीन ) पर स्थित है इसकी समुद्र ताल से ऊँचाई 5389 मी. है यह उत्तराखंड से मानसरोवर और कैलाश पर्वत जनर का रास्ता देता है|

लिपुलेख दर्रा 
  • यह तिब्बत (चीन ) सीमा पर स्थित है यहा से कैलाश मानसरोवर जाने का रास्ता निकलता है|

         सिक्किम

        नाथुला दर्रा

  • नाथुला दार्जलिंग तथा चुम्बी घाटी होकर तिब्बत जाने का रास्ता देता है|

         जेलेपला दर्रा 

  • यहां से भूटान जाने का रास्ता निकलता है| 
       अरुणाचल प्रदेश

बोंगडिला दर्रा 

  • यहां से त्वांग घाटी होकर तिब्बत जाने के लिए मार्ग निकलता है|
  • इसकी समुद्रतल से ऊँचाई 2217 मी. है|
यांगयाप दर्रा 
  • इस दर्रे से ब्रह्मपुत्र नदी भारत में प्रवेश करती है|
दिंफू दर्रा
  • यह म्यांमार सीमा पर स्थित है|
नागालैण्ड

 पांगसाड दर्रा 

  • यह म्यांमार सीमा पर स्थित है| 
      राजस्थान
  • गोरान घाट 
         राजस्थान की अरावली पर्वत श्रेणी में स्थित है |

      महाराष्ट्र

थालघाट दर्रा 

  •  इसकी समुद्र तल से ऊँचाई 503 मी. है यहां से NH-3 होकर गुजरता है|
  • यह मुंबई से नासिक को जोड़ता है| 
भोरघाट दर्रा 
  •  यह मुंबई और पुणे को जोड़ता है यहां से NH-9 होकर गुजरता है|
  •  यह पश्चिमी घाट में स्थित है| 
केरल 

 पालघाट दर्रा 

  •  इसकी समुद्र ताल से ऊंचाई 305 मी. है|
  •  यह नीलगिरी व अन्नामलाई पहाड़ी के बीच स्थित है| 
  • यह कालीकट और कोयंबटूर को जोड़ता है|

शेनकोट्टा दर्रा 

  • यह इलाइची पहाड़ियो में 210 मी. की ऊँचाई पर स्थित है|
  • यह केरल और तमिलनाडू को आपस में जोड़ता है| 
मणिपुरी
  • तुजू दर्रा 
इस दर्रे से इम्फाल से तामू और म्यांमार जाने का मार्ग गुजरता है| 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला

पूरा नाम कल्पना जीन पियरे हैरिसन ( शादी से पहले कल्पना बनारसी लाल चावला  ) जन्म 17 मार्च 1962 स्थान करनाल,हरियाणा,भारत पिता बनारसी लाल चावला माता संज्योती चावला पति जीन पियारे हैरिसन भारत की इस ‘कल्पना’ की उड़ान कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगी । अनंत अंतरिक्ष सभी के मन में एक जिज्ञासा उत्पन्न करता है। आज भी हमारा यह सपना है कि एक बार अंतरिक्ष में जाएं और देखें कि वहां से हमारी धरती कैसी दिखती है, लोगों ने देखा  होगा। लेकिन, यथार्थ में अंतरिक्ष में पहुंच पाने वाले विरले ही हैं। उन्हीं में से एक हैं भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष-यात्री, कल्पना चावला। कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल में हुआ था इनके पिता का नाम   बनारसी लाल चावला तथा माता का नाम   संज्योती चावला था कल्पना अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं। जब वह आठवीं कक्षा में पहुंचीं, तो उन्होंने अपने पिता से इंजीनियर बनने की इच्छा व्यक्त की। लेकिन, कल्पना के पिता उन्हें डॉक्टर या शिक्षक के रूप में देखने का सपना बुन रहे थे। कल्पना अक्सर अपने पिता से पूछा क...

MP Police previous year questions

 MP police old questions Topic:- General Knowledge प्रश्न :1-किसने मेर्सिन, तुर्की में फिग आर्टिस्टिक जिमनास्टिक वर्ल्ड चैलेंज कप के वॉल्ट इवेंट में स्वर्ण पदक जीतते हुए प्रथम भारतीय जिमनास्ट बनकर इतिहास बनाया? उत्तर :-दीपा कर्माकर प्रश्न :2-संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीसी) ने 2। जून को निम्न के रूप में घोषित किया: उत्तर :-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रश्न :3 -निम्नलिखित में से किस सिंचाई प्रणाली पर मध्यप्रदेश सिंचाई क्षमता सुधार परियोजना केंद्रित है? उत्तर :- कुंडालिया सिंचाई परियोजना प्रश्न :4-प्रतिष्ठित पर्यटक स्थल विकास परियोजना के तहत, पर्यटन मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश में विकास के लिए को चयनित किया गया। उत्तर :-खजुराहो प्रश्न :5-निम्नलिखित में से किस योजना के तहत “प्रति बूंद अधिक फसल' अवधारणा आती है? उत्तर :- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना प्रश्न :6-2018 में मरणोपरांत किस सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया? उत्तर :-श्रीदेवी प्रश्न :7-प्रथम लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित साम्यवादी सरकार का गठन ___ में हुआ था। उत्तर :-1957 में केरल प्रश्न :8-मध्यप्रदेश...