Skip to main content

History set 3

History Most Important Question

 प्रश्न :-1 'गुरु ग्रन्थ साहिब ' का संकलन किस सिख गुरु ने किया?

उत्तर :- गुरु अर्जुन देव 

प्रश्न :-2  मुहम्मद बिन तुगलक ने किस मुद्रा का प्रचलन किया?

उत्तर :-   'सांकेतिक मुद्रा' का 

प्रश्न :-3 सैय्यद बंधू कौन-कौन थे? 

उत्तर :-अब्दुल्ला खाँ एवं हुसैन अली 

प्रश्न :-4  'टोपरा' तथा 'मेरठ' से अशोक स्तम्भ लाकर दिल्ली में किसने स्थापित करवाया?  

उत्तर :- फिरोज तुगलक

प्रश्न :-5 किस सिक्ख गुरु ने 'खालसा' सेना की स्थापना की?

उत्तर :- गुरु गोविन्द सिंह 

प्रश्न :-6  किसके शासन काल में बाबर ने दिल्ली पर आक्रमण किया था?

उत्तर :- इब्राहिम लोदी 

प्रश्न :-7 शिवाजी की राजधानी कहाँ स्थित थी?

उत्तर :- रायगढ़ 

प्रश्न :-8 विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने और कब की थी?

उत्तर :- हरिहर तथा बुक्का ने 1336 ई. में 

प्रश्न :-9 योग के पथ प्रदर्शक कौन थे? 

उत्तर :-  पतंजलि 

प्रश्न :-10 किस मुग़ल शासक ने 'ईस्ट इंडिया' कम्पनी' को बंगाल में व्यापार करने का विशेषाधिकार प्रदान किया ? 

उत्तर :- फर्रुखसियर

प्रश्न :-11 कबीर दास का सम्बंध किस जाति से था?

उत्तर :-   जुलाहा 

प्रश्न :-12    नादिरशाह ने 1739 ई. में किस मुग़ल बादशाह के कार्यकाल में दिल्ली पर आक्रमण किया?

उत्तर :-  मुहम्मद शाह  

प्रश्न :-13 हुमायूँ की मृत्यु कैसे हुई?

उत्तर :- पुस्तकालय की सीढ़ियों से गिरने के कारण 

प्रश्न :-14 मराठा शासन में 'चौथ' और 'सरदेशमुखी' क्या था?  

उत्तर :- एक प्रकार का कार

प्रश्न :-15 फरीद खाँ किसका प्रारंभिक नाम था?

उत्तर :- शेरशाह

प्रश्न :-16  किस शासक की मंत्री परिषद् को 'अष्ट प्रधान' की संज्ञा दी गई थी?

उत्तर :- शिवाजी

प्रश्न :-17 'पुराना किला' दिल्ली में स्थित है इसका निर्माण किसने करवाया था? 

उत्तर :- शेरशाह ने 

प्रश्न :-18 सिखों के दसवे/अंतिम गुरु कौन थे?

उत्तर :- गुरु गोविन्द सिंह

प्रश्न :-19 'अकबर नामा' की रचना किसने की?

उत्तर :- अबुल फजल 

प्रश्न :-20 गुरु गोविन्द सिंह का जन्म कहाँ हुआ?

उत्तर :- पटना 

प्रश्न :-21 अकबर और महाराणा प्रताप के मध्य 1576 ई. में युद्ध लड़ा गया उसका नाम क्या था?

उत्तर :- हल्दीघाटी का युद्ध 

प्रश्न :-22 शेरशाह का मकबरा कहां अवस्थित है?

उत्तर :- सासाराम 

प्रश्न :-23 भारतीय इतिहास में राजा बनाने वाले के नाम से कौन प्रसिद्ध थे?

उत्तर :-  सैयद बंधू 

प्रश्न :-24 'न्याय की जंजीर' किस मुग़ल शासक ने लगवाई?

उत्तर :- जहाँगीर ने 

प्रश्न :-25  'पाहुल' पर्व का प्रवर्तन किसने किया?

उत्तर :- गुरु गोविन्द सिंह


Comments